Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2023

रामदाना | राजगिरा |चौलाई का बीज

  आयुर्वेद में तमाम बीमारियों और शारीरिक समस्याओं के लिए प्राचीन काल से ही जड़ी बूटियों और पेड़-पौधों का उपयोग किया जा रहा है। आयुर्वेदिक तरीके से बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल होने वाली औषधियों का सेवन शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है।  रामदाना या भारतीय  राजगिरा  के दाने और पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद बताया गया है। इसका आयुर्वेदिक तरीकों से इस्तेमाल करने पर कई बीमारियों में फायदा भी मिलता है। आइये जानते हैं रामदाना का बीमारियों में आयुर्वेदिक तरीके से इस्तेमाल के बारे में। 1. बेचैनी और छाती में दर्द की समस्या में फायदेमंद  कई बार लोगों को कुछ कारणों से सीने में दर्द और बेचैनी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। आयुर्वेद में इस समस्या को वक्षगत विकार कहा जाता है। इस समस्या में रामदाना की पत्तियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आप सीने में दर्द, बेचैनी और इसकी वजह से सांस लेने की तकलीफ होने पर रामदाना की पत्तियों का काढ़ा बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। छाती में दर्द और बेचैनी ...