Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

Millets Soaking & Recipe

  Carrot Millets  घटक गाजर ,अदरक ,तिल ,जीरा ,नमक ,मिर्च ,धनिया  रक्ताल्पता के लिए अच्छी है |  Millet को डबल बॉईल कर लो ,अलग से बर्तन में तेल या घी में अदरक ,जीरा का छौंक लगा लो ,फिर उसमें गाजर छोटी छोटी कटी हुई डाल लो और नमक डालकर ढक कर रख दो , फिर जब गाजर नरम हो जाये तो ऊपर हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दो और उसमें उबले हुए millet डाल दो | इसमें तिल भी डाल सकते हो |  Cumin Rice देसी घी में जीरे का छौंक लगाए ,उसमें millets (Double Boiled) और काली मिर्च डाले | इसमें अदरक और लहसुन भी डाल सकते है | साथ में grated coconut डाले |  Millet खीर  1 गिलास millet ले ,उसमें 5 -6 गुणा पानी डाल ले | फिर इसे 80 % तक  उबाले |  फिर इसमें आधा गिलास नारियल का दूध डाल ले | नारियल के दूध की जगह मूंगफली या तिल का दूध भी डाल सकते है |  फिर उसमें गुड़ की चाशनी डाल ले और दालचीनी पाउडर भी डाल दे |  अगर सूखे मेवे डालने का मन है तो वो भी डाल सकते है |  नारियल का दूध बनाने की विधि  नारियल की गिरी को काटकर उसको मिक्सी या कुण्डी सोटे में चटनी...

Millets & LIfestyle

 सुबह नीम की दांतुन करो ,लीवर अच्छा रहता है |  कोई दो अनाज या एकदल   एक साथ मत खाओ (जैसे रोटी और चावल ) रोटी या चावल के साथ आलू मत खाओ ,आलू एक दल है यह मूलतः चीली (दक्षिण अमेरिका) से आया है )|  बेकिंग सोडा वाली चीज़ें खाने से शरीर में प्रोटीन अवशोषित करने की शक्ति खत्म हो जाती है |  बार बार मत खाओ ,जब तक पहला भोजन हजम न हो दूसरा भोजन मत खाओ |  मीठा ज्यादा लोगे तो BP बढ़ेगा , BP बढ़ेगा तो हृदय रोग बढ़ेंगे |  दालों या अनाज  को बनाने से पहले कम से कम 3 घंटे ओर ज्यादा से ज्यादा 8 घंटे भिगोओ |  खिचड़ी बनाते समय पहले पानी उबाले ,फिर दाल डाले ,जब दाल आधी उबल जाये तो चावल डालो और जब चावल 70 % उबल जाये तो सब्जी डालो |  दाल और चावल जब उबले से खुला उबालो और सब्जी जब बनाओ तो उसे ढक कर बनाओ |  मिलेटस में सिर्फ  बहुत सारी परतें होती है और सब परतों में फाइबर होता है (चावल या गेहूं में बाहर वाली परत पर fiber होता है ) दाल या चावल को उबालते हुए झाग उतारने है |   जब भी कुछ मीठा बनाते है तो उसमें दालचीनी पाउडर भी डालो | ऐसा करने से Suga...